maharathi
- 84 Posts
- 72 Comments
जिसबेटीमेंगुनबहुत वोहीकरेपुकार
बुद्धिहीनवेलोगहैंबिटिया कोदेंमार।।मुखड़ा।।
शांति क्रांति समृद्धि श्री सिद्धि वृद्धि का स्रोत
बिना बहन मां बेटियां जरै न घर में जोत
तमसोमाज्योतिर्गमय सुरुचि प्रकाश प्रसार।।
बुद्धिहीनवेलोगहैंबिटियाकोदेंमार।।1।।
मां काली शुभ लक्ष्मी सरस्वती गुण गान
बेशक सब को पूजिए रहे तनिक संज्ञान
जग देवी हैं बेटियां भूले ना संसार।।
बुद्धिहीनवेलोगहैंबिटियाकोदेंमार ।।2।।
मनु के औतारी जगो सुत अरु सुता समान
बिटिया को शिक्षित करो ये अगला सोपान
कन्या विद्या दान से कटते पाप हजार।।
बुद्धिहीनवेलोगहैंबिटियाकोदेंमार।।3।।
मेरे दिल में दर्द है देख सकेगा कौन
दर्दे दिल मेरे उठा रहा जमाना मौन।
महारथी हम को मिलकर करना जग संचार।।
बुद्धिहीनवेलोगहैंबिटियाकोदेंमार।।4।।
डा. अवधेश किशोर शर्मा ‘महारथी’
वृन्दावन, मथुरा (उ.प्र.)
+919319261067
Read Comments