Menu
blogid : 21368 postid : 905735

योग (कुण्डलियां)

maharathi
maharathi
  • 84 Posts
  • 72 Comments

संत पतंजलि ने दिया प्रथम योग संदेश

योगेश्वर शिव ने दिये सार भरे उपदेश।

सार भरे उपदेश देश परदेशी आये

करे मंत्र अनुवाद देश अपने में गाये।

महारथी जग भरे ज्ञान फैलाकर अंजलि

हैं सार्थक संदेश दिये जो संत पतंजलि।।1।।


योगा ने चमका दिया अपना भारत देश

फिर से हम धारण करें वही गुरू का वेश।

वही गुरू का वेश ओम वैज्ञानिक धुन है

रोग नाश करता विशेष् ये इसका गुन है।

महारथी आरम्भ सूर्य को नमन से होगा

चमत्कार दिखलाएगा तब वैदिक योगा।।2।।


प्रतिरोधी प्रतिरोध का बड़ा मानसिक रोग

इसका भी उपचार है आओ कर लो योग।

आओ कर लो योग बात क्यों मन में आंसी

ठीक हो गयी दिल्ली के सी एम की खांसी।

महारथी तू धरम आढ में कौम विरोधी

राखि निरोगी कौम छोड़ बातें प्रतिरोधी।।3।।

डा. अवधेश किशोर शर्मा ‘महारथी

वृन्दावन, मथुरा (उ.प्र.)

+919319261067

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh