Menu
blogid : 21368 postid : 1103755

।।गांधी की लाठी।।

maharathi
maharathi
  • 84 Posts
  • 72 Comments

गांधी की लाठी।।भाग एक ।।

================================

चेले गांधी के बनो खाय तमाचा गाल,

कर दो दूजा गाल भी, पूछो नहीं सवाल।

पूछो नहीं सवाल, चले उस पर भी आंधी,

फिर क्या चलनी चाल, नहीं लिखते कुछ गांधी।

महारथी समझाय, हाथ में लाठी लेले,

नहीं सहो अन्याय, लिखा गांधी ने चेले।।सोडली।।

================================

।।भाग दो ।।गांधी की लाठी

================================

लाठी लेकर आ गये बापू जी श्रीमान,

ठांसी भू पर जोर से सुना दिया ऐलान।

सुना दिया ऐलान, तान मत उल्टी तोड़ो,

मेरा देश महान, फिरंगी भारत छोड़ो।

महारथी हो तेज, भले हो कैसी काठी,

भाग गये अंगरेज, देख गांधी की लाठी।।सोडली।।

================================

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh